default image256x144.jpg

Weather Change Brings Rain and Hail to District Pilgrims Enjoy at Yamunotri and Gangotri Temples उत्तरकाशी में बारिश के साथ ओलावृष्टि, Uttarkashi Hindi News


जिले में गुरूवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। मौसम में आए बदलाव के कारण जिला मुख्यालय में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। यमुनोत्री धाम में भी बारिश श

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीThu, 1 May 2025 04:18 PM
उत्तरकाशी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

जिले में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। मौसम में आए बदलाव के कारण जिला मुख्यालय में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। यमुनोत्री धाम में भी बारिश शुरू हो गई है। जबकि गंगोत्री धाम में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका बनी है। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन किए। बदलते मौसम का यात्रियों ने धामों में जमकर लुत्फ भी उठाया। गुरुवार को दोपहर तक तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ही निचले क्षेत्रों में आसमान झमाझम बरसना शुरू हुआ।

जिला मुख्यालय में एक से डेढ़ घंटे तक लगातार जमकर बारिश हुई, जबकि कुछ देर हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली। बारिश से बढ़ती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बड़कोट समेत यमुनोत्री धाम में भी जमकर बारिश हुई। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लग कर मंदिर के दर्शन किए। धाम में बारिश की तेज फुहारों का यात्री आनंद लेते दिखे। गंगोत्री धाम में भी फिलहाल तेज हवाओं के साथ देर शाम तक बारिश की संभावना बनी है। इसके अलावा हर्षिल, मुखबा, भटवाड़ी आदि क्षेत्रों में भी आसमान बारिश की संभावना से घिरा है।

Shopping Cart
Scroll to Top