10:04 AM, 18-Apr-2025
UK Board 2025: प्रदेशभर में बनाए गए कुल 1245 केंद्र
इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
09:40 AM, 18-Apr-2025
UK Board Result 2025: इन छात्रों को मिलेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है, ताकि वे अपनी कमियों को दूर कर सकें और अगली कक्षा में प्रमोशन पाने का अवसर प्राप्त कर सकें।
08:40 AM, 18-Apr-2025
UBSE UK Board 12th Topper List 2024: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स
2024 में इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
08:09 AM, 18-Apr-2025
UK Board result: 30 अप्रैल को जारी हुए थे परिणाम
पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। पिछले वर्ष यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए।
07:34 AM, 18-Apr-2025
UK Board Result 2025: शनिवार सुबह जारी होंगे परिणाम
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने दी हैं।
06:22 PM, 17-Apr-2025
UK Board Result: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, अमर उजाला की रिजल्ट पेज amarujala.com/results पर जाएं।
- विभिन्न बोर्डों की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का चयन करें, जो थोड़ा नीचे मिलेगा।
- 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं के लिंक पर और 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या रोल कोड जैसे मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप चाहें तो उपलब्ध डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
05:13 PM, 17-Apr-2025
UBSE Board Result: पिछले साल इस दिन घोषित हुए रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने पिछले वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा के नतीजे 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए थे। वहीं, यूके बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक थीं।
04:23 PM, 17-Apr-2025
UK Board Result Time: सुबह 11 बजे होगी घोषणा
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने दी है।
03:34 PM, 17-Apr-2025
UK Board 10th Topper List 2024: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स
पिछले वर्ष पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे, जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। शिवम लड़कों में टॉपर थे। तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष थे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल किए।
03:20 PM, 17-Apr-2025
UK Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट में क्या विवरण होंगे शामिल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।