comp 111 1746373654.gif

Slight relief from heat in Indore | इंदौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले: जगह-जगह जलभराव, आधे शहर की बिजली गुल; सिर्फ ढाई घंटे में हुई पौने 3 इंच बारिश – Indore News


शहर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

इंदौर में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी चलने से कई पेड़ और होर्डिंग्स उखड़ गए। आधे शहर की बिजली गुल हो गई। जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

.

दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक महज ढाई घंटे में पौने तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले सुबह हल्की बारिश हुई थी।

देर रात तक अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम और बूंदाबादी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन शहर में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।

24 घंटों में 4 डिग्री गिरा टेम्परेचर रविवार को बीते 24 घंटों में दिन का तापमान 4 डिग्री गिर गया। इंदौर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। शनिवार को दिन का तापमान 40.8 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

देखें इंदौर की बारिश…

जूनी इंदौर रेलवे क्रॉसिंग लुनियापुरा में जलभराव की स्थिति रही।

जूनी इंदौर रेलवे क्रॉसिंग लुनियापुरा में जलभराव की स्थिति रही।

लोधीपुरा स्थित अपने घर से पूर्व निगम सभापति कैलाश शर्मा पानी निकालते हुए।

लोधीपुरा स्थित अपने घर से पूर्व निगम सभापति कैलाश शर्मा पानी निकालते हुए।

बियाबानी रोड पर बारिश से बचने के लिए राहगीरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर दिए।

बियाबानी रोड पर बारिश से बचने के लिए राहगीरों ने सड़क पर वाहन खड़े कर दिए।

बारिश के पानी में फंसे एक ऑटो को लोगों ने धक्का लेकर निकाला।

बारिश के पानी में फंसे एक ऑटो को लोगों ने धक्का लेकर निकाला।

सड़कों पर पानी भर जाने से रोड पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा था।

सड़कों पर पानी भर जाने से रोड पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो रहा था।

मिलन गार्डन मेन रोड पर एक आयोजन के दौरान बारिश शुरू हुई तो महिला डांस करने लगी।

मिलन गार्डन मेन रोड पर एक आयोजन के दौरान बारिश शुरू हुई तो महिला डांस करने लगी।

बारिश के दौरान बियाबानी रोड पर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

बारिश के दौरान बियाबानी रोड पर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

एलआईजी कॉलोनी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

एलआईजी कॉलोनी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

बारिश के दौरान चली आंधी की वजह से पेड़ गिर गए। होर्डिंग्स भी उखड़े हैं।

बारिश के दौरान चली आंधी की वजह से पेड़ गिर गए। होर्डिंग्स भी उखड़े हैं।

संभागायुक्त ऑफिस के पास इंडियन कैफे हाउस के पेड़ गिरा।

संभागायुक्त ऑफिस के पास इंडियन कैफे हाउस के पेड़ गिरा।

इन इलाकों में बिजली गुल

बारिश के दौरान रावजी बाजार, आलापुर क्षेत्र, पलसीकर, खंडवा रोड, मुराई मोहल्ला, नयता मुंडला, पालदा, नानक नगर, पिपलिया राव, रालामंडल, छावनी, कलानी नगर, विदुर नगर, प्रभु नगर, कनाड़िया, खजराना समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।

80 फीडर पर बाधित हुई बिजली बिजली कंपनी के मुताबिक- 11 केवी के 540 फीडरों में से 80 फीडरों पर आपूर्ति बाधित हुई। 33/11 केवी के 20 ग्रिड से सुरक्षा कारणों से एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। सुरक्षा कारणों से भी कुछ अन्य फीडर पर 40/50 मिनट बिजली बंद रखी गई।

एक घंटे में प्रभावित 80 फीडर में से 50 फीडर सामान्य हो गए थे। 2 घंटे में अन्य 15 फीडर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई। शेष 15 फीडर या इलाकों में होर्डिंग, पेड़ या शाखाएं गिरने से अवरोध हुआ है। लाइनों, ट्रांसफॉर्मर के पास आए 50 पेड़ों/ होर्डिंग को हटाया है।

इंदौर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल विवेक खंडेलवाल ने मोमबती जलाकर कर बताया शहर 5 घंटे से अंधेरे में डूबा है, कोई सुनने वाला नहीं।

इंदौर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल विवेक खंडेलवाल ने मोमबती जलाकर कर बताया शहर 5 घंटे से अंधेरे में डूबा है, कोई सुनने वाला नहीं।

इन इलाकों में जलभराव की समस्या

बारिश के दौरान मराठी मोहल्ला, जून रिसाला, सदर बाजार, बगीचे के पास वाली पुलिया, बड़वाली चौकी, मोती तबेला, हरसिद्धि चंदन नगर. चंद्रभागा, जबरन कॉलोनी समेत कई इलाकों में जल भराव की समस्या हुई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बारिश के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा और वे खुद भी सड़कों पर नजर आए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बारिश के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा और वे खुद भी सड़कों पर नजर आए।

बारिश के दौरान कहां-क्या हुआ

  • मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में जाम जैसी स्थिति रही।
  • एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए। गोमटगिरी रोड पर भी होर्डिंग्स गिर गया।
  • खड़े गणपति क्षेत्र एवं गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिर गए थे।
  • पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया था।
  • सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव की स्थिति बनी।
  • रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
  • गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में एक बस के खराब हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है।
दोपहर को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।

दोपहर को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।

इसके पूर्व शनिवार को गर्मी का असर कम रहा। पिछले 48 घंटों में दिन और रात का तापमान 2 डिग्री गिरा है। शनिवार को दिन का तापमान 40.8 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खास बात यह कि एक हफ्ते बाद ऐसी स्थिति बनी है जब दिन का तापमान सामान्य पर आया है। रात का तापमान 24.5 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम

दरअसल, इस बार मई के पहले दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जिसने लोगों को हलाकान कर दिया था। अब दो दिनों से तापमान में गिरावट से राहत है। रात को भी गर्मी कम होने से बेचैनी नहीं है। रविवार सुबह से मौसम बदलने के बाद फिलहाल राहत है।

Slight relief from heat in Indore | इंदौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले: जगह-जगह जलभराव, आधे शहर की बिजली गुल; सिर्फ ढाई घंटे में हुई पौने 3 इंच बारिश - Indore News Rehmat Boutique
Slight relief from heat in Indore | इंदौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले: जगह-जगह जलभराव, आधे शहर की बिजली गुल; सिर्फ ढाई घंटे में हुई पौने 3 इंच बारिश - Indore News Rehmat Boutique
Shopping Cart
Scroll to Top