comp 135 1746519060.gif

Save Constitution rally of Congress in Ranchi | रांची में खड़गे बोले-PM के पास हमले का इनपुट था: 3 दिन पहले रिपोर्ट मिली, मोदी ने दौरा रद्द किया; आम लोगों के लिए व्यवस्था नहीं की – Ranchi News


झारखंड के रांची में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

.

उन्होंने कहा- ‘मुझे पता चला है और एक अखबार में भी मैंने पढ़ा है कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के 3 दिन पहले PM मोदी के पास इंटेलिजेंस का इनपुट था। इसलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की।’

’26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फैलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की।’

Save Constitution rally of Congress in Ranchi | रांची में खड़गे बोले-PM के पास हमले का इनपुट था: 3 दिन पहले रिपोर्ट मिली, मोदी ने दौरा रद्द किया; आम लोगों के लिए व्यवस्था नहीं की - Ranchi News Rehmat Boutique

झारखंड CM का नाम भूले खड़गे

विधानसभा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए खड़गे झारखंड CM का नाम भूल गए। मंच पर उनके पीछे खड़े शख्स से उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम को पूछा, लेकिन फिर लिया नहीं।

उन्होंने कहा ’11 साल से केंद्र में मोदी की सरकार है, वो कहती है सारे राज्य एक हैं, लेकिन इसी सरकार ने हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेजा और हंस रही थी। ये नहीं चलेगा।’

‘मोदी साहब आदिवासी-गरीबों को जेल में डालकर डराओ मत, वो डरने वाले नहीं। हमें तो तुम्हारी चिंता है, क्योंकि सुविधा तो आपको चाहिए। हमारे लोग मेहनत मजदूरी कर के जीने वाले लोग हैं।’

मोदी की पॉलिसी है पब्लिक सेक्टर बंद करो

खड़गे ने कहा- ‘मोदी जी की पॉलिसी है कि पब्लिक सेक्टर बंद करो और पिछड़े वर्ग के लोगों की नौकरी छीन लो। इतनी वैकेंसी है, लेकिन सरकार नहीं भर रही, क्योंकि वो गरीबों को तंग करना चाहते हैं।’

‘अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अगर हम एक होकर नहीं लड़ेंगे और संविधान की रक्षा नहीं करेंगे तो हमारे दिन खराब हो जाएंगे। मैंने पीएम मोदी को लेटर लिखा कि 50 प्रतिशत आरक्षण हटाओ।’

‘आज जल्द से जल्द अच्छे कानून को राज्यपाल को मंजूरी देनी चाहिए। अगर आज आप लोगों की मांग को इज्जत नहीं देंगे तो कल आपको पछताना होगा।

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के आगे झुककर सरकार जाति जनगणना करवा रही है।

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के आगे झुककर सरकार जाति जनगणना करवा रही है।

अब पढ़िए सभा में कांग्रेस नेताओं ने क्या कुछ बयान दिए

  • इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अलका लंबा ने कहा- ‘आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। लोग आतंकी हमले से नाराज हैं, सरकार जातीय जनगणना की घोषणा कर रही है। सरकार ने सर्वदलीय बैठक में माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। लेकिन उसके बाद सरकार ने क्या किया।’
  • कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा- ‘कांग्रेस की ये जनसभा बीजेपी को सावधान करना चाहती है। देश के दुश्मन, संविधान को तार-तार करने वालों को सावधान करना चाहती है कि अब तेरी चालाकी नहीं चलेगी। अगर ये देश चलेगा तो संविधान के अनुसार चलेगा, कानून के अनुसार के चलेगा।’
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा- ‘साथियों हमलोग पड़ोसी हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड एकसाथ बना है। हमारे यहां भी जोहार का अभिवादन है, और आपके यहां भी। ‘
रांची के विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली हो रही है।

रांची के विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली हो रही है।

शाम 4 बजे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक

संविधान बचाओ रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक होटल बीएनआर चाणक्य में शाम 4 बजे के करीब होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम करीब 4.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे।

Shopping Cart
Scroll to Top