{“_id”:”680f08c61d82031e220bf7ae”,”slug”:”mnrega-work-stopped-in-himachal-center-stopped-grant-of-rs-461-crore-2025-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MNREGA: हिमाचल में मनरेगा का कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ रुपये की ग्रांट, मजदूरों को नहीं मिली दिहाड़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीते चार महीनों से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान नहीं हो पाया है। तीन महीनों से मनरेगा कर्मियों के वेतन जारी नहीं हो पा रहा।
मनरेगा। – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मनरेगा ग्रांट रोक दी है, जिसके कारण प्रदेश में मनरेगा का कामकाज ठप हो गया है। बीते चार महीनों से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान नहीं हो पाया है। तीन महीनों से मनरेगा कर्मियों के वेतन जारी नहीं हो पा रहा। नवंबर 2024 से मनरेगा के तहत करीब 461.56 करोड़ की राशि लंबित है। हिमाचल प्रदेश मनरेगा में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। बावजूद इसके केंद्र बजट में कटौती कर रहा है। मनरेगा के तहत हिमाचल प्रदेश की लेबर मद में करीब 250 करोड़, निर्माण सामग्री मद में 200 करोड़ और एडमिन मद में 11 करोड़ की ग्रांट लंबित है।