रांची के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में गुरुवार को वरुथिनी एकादशी पर भगवान का महाभिषेक होगा। इस अवसर पर शृंगार, महाआरती, नित्याराधन और भोग का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 से 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए…
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 07:41 PM

रांची, संवाददाता। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में गुरुवार को वरुथिनी एकादशी पर उद्यास्तमन सेवा के साथ भगवान का महाभिषेक होगा। शृंगार, महाआरती, नित्याराधन, भोग और महास्तुति होगी। शाम के 4 से 7 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गोपुरम का बाहरी कपाट पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया जाएगा। एकादशी भगवान को अत्यधिक प्रिय है, जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें भौतिक सुखों के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।