1103954 1746508259375.JPG

Armed Robbery at Petrol Pump in Potka 30 000 Stolen पिस्टल की नोक पर हाता पेट्रोल पंप में छिनतई , Ghatsila Hindi News


पोटका थाना क्षेत्र के हाता टाटा मुख्य पथ पर स्थित पेट्रोल पंप से मंगलवार सुबह तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर लगभग 30 हजार रुपए की छिनतई की। युवकों ने पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद महिला सेल्स मेन के…

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 6 May 2025 10:41 AM
पिस्टल की नोक पर हाता पेट्रोल पंप में छिनतई 

पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता टाटा मुख्य पथ पर पावरु के समीप स्थित पेट्रोल पंप से पिस्तौल की नोक पर लगभग 30 हजार रुपए की छिनतई कर ली गई।घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी अनुसार एक बाईक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। पंप पर तीन सौ रुपए का पेट्रोल भरवाया। महिला सेल्स मेन ने युवकों द्वारा पांच सौ का नोट दिए जाने के उपरांत दो सौ रुपए लौटा भी दिया,फिर एक युवक ने पिस्तौल निकाली और महिला सेल्स मेन के कनपटी पर सटाकर रुपए छिनकर हाता की ओर फरार हो गए। छिनतई की घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी में तीनों युवकों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं। इनमें एक हाथ में पिस्तौल भी पकड़ रखा है। सूचना पाकर नए थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे एवं घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने एक दिन पूर्व ही योगदान दिया है। अपराधियों ने नए थाना प्रभारी को छिनतई की घटना को अंजाम देकर सलामी दे दिया है।

Shopping Cart
Scroll to Top