1746488271 navbharat times.jpg

इंतजार खत्म… अब सोना सस्ता होने की बारी! जानें आने वाले दिनों में कितनी गिर सकती है कीमत – gold price may fall in coming days according experts know the reason and all details


नई दिल्ली: अगर आप सोने की कीमत गिरने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्दी ही अच्छी खबर मिल सकती है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में गिरावट आ सकती है। क्वांट म्यूचुअल फंड का कहना है कि सोने का भाव शायद अब ऊपर जा चुका है। उनके अनुसार, इसमें डॉलर के मुकाबले 12 से 15% तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखी आ सकती है।

क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोना और तेल दोनों में ही फिलहाल गिरावट आ सकती है। लेकिन, लंबी अवधि में सोने में बहुत संभावनाएं हैं। कच्चे तेल की कीमतें भी अब ज्यादा नीचे नहीं जा सकती हैं। आमतौर पर मई के महीने में लोग मुनाफा कमाते हैं और शेयर बेचते हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड का मानना है कि साल 2025 में भी ऐसा ही हो सकता है। अमेरिका में शेयरों की कीमतों में काफी गिरावट आई है, इसलिए अब वे फिर से बढ़ सकते हैं। अमेरिका के वोलैटिलिटी इंडेक्स में भी उछाल आया है।
इंतजार खत्म... अब सोना सस्ता होने की बारी! जानें आने वाले दिनों में कितनी गिर सकती है कीमत - gold price may fall in coming days according experts know the reason and all details Rehmat Boutiqueआनंद महिंद्रा की कंपनी का आ गया रिजल्ट, जानें कितनी हुई कमाई और कितना हुआ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

तेजी के बाद आई गिरावट

हाल ही में सोने के दाम में जबरदस्त उछाल आया था। साल 2024 के मध्य में सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस था। अप्रैल 2025 में यह बढ़कर 3,500 डॉलर प्रति औंस के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अब ऐसा लग रहा है कि सोना एक अहम मोड़ पर खड़ा है। पिछले कुछ हफ्तों में सोने के दाम 7% से ज्यादा गिरे हैं। अब यह 3,250 डॉलर पर आ गया है। इससे निवेशकों में चिंता है कि क्या सोने की ऐतिहासिक तेजी खत्म होने वाली है।

क्या है अनुपात?

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सोने और चांदी का अनुपात अभी 100:1 के आसपास है। इसका मतलब है कि सोना 3,250 डॉलर पर है और चांदी 32.5 डॉलर के आसपास है। पहले यह अनुपात 70:1 के करीब रहता था। जानकारों का कहना है कि या तो सोने के दाम और गिरने चाहिए या चांदी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ने चाहिए। तभी यह अनुपात पहले जैसा हो पाएगा। लेकिन अभी चांदी में ऐसी कोई तेजी नहीं दिख रही है।

इसी तरह, सोने और प्लैटिनम का अनुपात पिछले 20 सालों में 1 और 2 के बीच रहा है। लेकिन अब यह 3.5 के करीब है। इससे पता चलता है कि प्लैटिनम के मुकाबले सोना बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। इससे चिंता बढ़ती है कि सोने के दाम में गिरावट आ सकती है।

क्यों सस्ता हो सकता है सोना?

दुनियाभर में अब हालात बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका से संकेत मिल रहे हैं कि चीन के साथ व्यापार को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे दुनिया में तनाव कम होगा, सोने की मांग भी कम हो सकती है। लोग आमतौर पर संकट के समय में सोना खरीदते हैं।
वहीं हाल ही में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले यह काफी नीचे चला गया था। डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम पर दबाव पड़ता है। इसके साथ ही, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी बढ़ गया है। 10 साल का नोट 4.23% पर पहुंच गया है और रियल यील्ड 2% के करीब है। इन वजहों से और शेयर बाजार के स्थिर होने से लोग सोने से पैसा निकालकर दूसरी जगहों पर लगा रहे हैं। सोना कोई ब्याज नहीं देता है, इसलिए लोग इसमें कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Shopping Cart
Scroll to Top